Follow Us

"खबरों में दम सबसे आगे हम"

घर में लगाएं राम दरबार, पूजन-दर्शन से दूर होगा घर का वास्तु दोष, आएगी परिवार में खुशहाली

वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर के सदस्यों की सेहत बेहतर होगी व घर का वास्तुदोष दूर होगा।

Credit by social media

हर सनातन व्यक्ति की आस्था से जुडी रामायण में जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों के हल को व्यक्त किया गया है। इसलिए धर्म गुरुओं द्वारा रोजाना रामायण का पाठ पढ़ने की सलाह दी जाती है। रामायण बहुत ही पवित्र ग्रंथ है जिसमें भगवान राम के जीवन से जुडी सभी बातों का उल्लेख किया गया है। आज भी बहुत घरों में रामायण को रोज पढ़ा जाता है। यही नहीं राम जी की पूरे दरबार के साथ पूजा की जाती है। विशेषरूप से दिवाली के दिन राम दरबार की पूजा की जाती है क्योंकि, इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे थे। माना जाता है कि जिस घर में रामायण होती है वहां नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता है। साथ ही व्यक्ति के सभी दुख और तकलीफों का भी निवारण हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में राम दरबार लगाकर पूजा करने से परिवार के संकट टल जाते है और राम जी की भी कृपा बनी रहती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि घरों में राम दरबार लगाने का क्या महत्व है।

रामजी के साथ विराजते हैं ये देवता
राम दरबार राम जी का दरबार है जिसमें उनकी पत्नी देवी सीता,भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और अपने भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्री राम धर्म के प्रतीक हैं तो लक्ष्मण काम के प्रतीक हैं। वहीं, भरत मोक्ष के प्रतीक माने जाते हैं तो शत्रुघ्न को अर्थ का प्रतीक माना गया है। काम हमेशा धर्म से संयुक्त रहता है इसलिए अन्य दो भाइयों की अपेक्षा लक्ष्मण ही श्री राम के साथ वनवास गए थे जिससे धर्म का काम संपन्न हो सके। वहीं, अर्थ अर्थात आधार यानी कि शत्रुघ्न अयोध्या का आधार माने गए हैं। इसलिए वह वनवास भोगने श्री राम के साथ न जा सके थे। मोक्ष का प्रतीक माने जाने वाले भरत अयोध्या वासियों के लिए उद्धार का संकेत लेकर आए थे। इसी कारण से उन्होंने श्री राम के खड़ाऊ की पूजा की।।

वास्तु के अनुसार राम दरबार का महत्व
वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर के सदस्यों की सेहत बेहतर होगी व घर का वास्तुदोष दूर होगा। बहुत सामान्य सी बात है कि परिवार में जब सब लोग एक साथ रहते हैं तो उनमें कभी-कभी तो कुछ मन-मुटाव या विवाद भी अवश्य होंगे। वास्तु विज्ञान में ऐसे बहुत से धार्मिक उपायों का वर्णन है, जिससे कि इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसी ही कड़ी में एक है श्रीराम दरबार। घर में श्रीराम दरबार लगाने से घर में मिलजुल कर रहने की भावना प्रबल होती है। जिसमें सभी का मान-सम्मान करने की भावना का सृजन होता है और आपस में प्रेम बढ़ता है। घर में लगे इस श्रीराम दरबार के घर के सभी सदस्यों को दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों की सोच-समझ में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ जाता है। सभी सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण, त्याग, सहयोग की भावना बढ़ने लगती है और घर की आर्थिक स्थिति और मजबूत होने लगती है। माना जाता है कि भगवान राम की पूरे दरबार के साथ पूजा अर्चना करने से घर में सद्भाव और सौभाग्य आता है। साथ ही घर से नकारात्मकता दूर रहती हैं। हालांकि, कुछ लोग त्योहारों में ही रामदरबार लगाते हैं व उसकी पूजा करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना राम दरबार की पूजा करने से मोक्ष और मुक्ति मिलती है और कुंडली के ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

और अधिक खबरों के किए हमारी वेबसाइट FutureTak.Co को अभी फॉलो करें और शेयर करें धन्यवाद

Future Tak:- Mithun , Ramesh Yt King , Sagar, Sukhdev

Future Tak
Author: Future Tak

Leave a Comment

Read More